Homeधर्ममौनी अमावस्या 9 फरवरी को, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

मौनी अमावस्या 9 फरवरी को, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

मौनी अमावस्या 9 फरवरी को है। इस दिन प्रभु श्री विष्णु और शिव की पूजा की जायेगी। इस व्रत में व्रती को मौन धारण करते हुए दिनभर मुनियों सा आचरण करना चाहिए। इस वजह यह अमावस्या मौनी अमावस्या के रूप में जाना जाता है। इस दिन गंगा स्नान कर तिल, लड्‌डू व तेल दान करना चाहिए। वहीं माघ माह में आने वाली अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन मौन व्रत रखने का खास महत्व है। मौनी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। मौनी अमावस्या पर मौन व्रत रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही पितृ दोष, कालसर्प दोष (कालसर्प दोष उपाय) से मुक्ति पाने के लिए भी यह शुभ दिन है।

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त

माघ माह की अमावस्या तिथि 09 फरवरी सुबह 08 बजकर 02 मिनट पर हो रही है। वहीं, इसका समापन 10 फरवरी प्रातः 04 बजकर 28 मिनट पह होगा। ऐसे में मौनी अमावस्या 09 फरवरी, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हो जाता है और पूरे दिन चलता है। ऐसे में इस तिथि पर स्नान का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा –

माघ अमावस्या का महत्व-

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, माघ अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है। इस पावन तिथि पर पितर संबंधित कार्य करने से पितरों का आर्शीवाद मिलता है। इस पावन दिन दान करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!